रामगढ़, अगस्त 18 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। पासवान कल्याण समिति के संरक्षक भुरकुंडा टालीवान धौड़ा निवासी जुगल पासवान (56 वर्ष) का मंगलवार को इलाज के दौरान रांची के अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार शाम उनका पार्थिव शरीर भुरकुंडा स्थित आवास लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। जुगल पासवान मूल रूप से बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले थे। लंबे समय से भुरकुंडा कोयलांचल में रहकर वे सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे और समाज के लोगों के बीच उनकी सक्रिय भूमिका रही। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को भुरकुंडा में किया जाएगा। उनके निधन पर मुखिया अजय पासवान, मनोज राम, विनय सिंह, प्रेमरंजन सिंह, सुनील सिंह, दिनेश मेहता, लखेंद्र राय, ...