Ramgarh News: पारदर्शी वित्तीय व्यवस्था के लिए डिजिटल व बैकिंग से भुगतान करने की मांग
रामगढ़, जुलाई 25 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति बरकाकाना के अध्यक्ष तथा सचिव को संयुक्त हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर कर्मशाला कर्मियों के एक वर्ग ने अपनी मांग रखी है। इस संबंध में शिवसागर सिंह ने कहा कि उन लोगों का विरोध किसी व्यक्ति विशेष से नहीं है। समिति में पारदर्शी वित्तीय व्यवस्था, बैकिंग प्रणाली, जबावदेही तथा सुसशान स्थापित करने की मांग है। नगद भुगतान पर उनकी आपत्ति है। उन्होंने कहा कि भविष्य में समिति के समस्त आय-व्यय तथा भुगतान बैंक खाते तथा डिजिटल माध्यम से किया जाना चाहिए। जिससे पूर्ण पारदर्शिता तथा जबावदेही सुनिश्चित की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.