Ramgarh News: पाण्डेय गिरोह के मुख्य संचालक विकास तिवारी की हिरासत अवधि 3 महीने बढ़ी
रामगढ़, नवम्बर 25 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। संगठित अपराध के खिलाफ रामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात पाण्डेय गिरोह के मुख्य संचालक विकास तिवारी को तीन महीने और हिरासत में रखने का आदेश जारी कराया है। झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम 2002 के तहत उसकी हिरासत की अवधि बढ़ाई गई है। झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। विकास तिवारी जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के पतरातू बस्ती का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार वह पाण्डेय गिरोह का मुख्य संचालक और आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ सीसीए के तहत पहले से हिरासत में रखने का आदेश प्रभावी था। अब सरकार ने उसकी हिरासत की अवधि अगले तीन महीने के लिए बढ़ा दी है। रामगढ़ पुलिस के अनुसार जिले में संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, अपराधियों की गतिविधियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.