रामगढ़, सितम्बर 11 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। होली क्रॉस स्कूल, वेस्ट बोकारो में शुक्रवार को पवित्र क्रूस के महिमामंडन का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक रंगों का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक सिस्टर निर्मला एरगेट, प्राचार्या सिस्टर सेलिना संगीता बेक, प्रधानाध्यापिका सिस्टर टेसी थडाथिल, सिस्टर समिता एवं सिस्टर जयंती के स्वागत से हुआ। झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए विद्यार्थियों ने मनमोहक संथाली नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद सर्वशक्तिमान ईश्वर की आराधना एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रार्थना गीत और डांस क्लब के विद्यार्थियों के प्रस्तुत भावपूर्ण प्रार्थना नृत्य ने वातावरण को भक्ति...