रामगढ़, अगस्त 25 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना में चलने वाली रोड सेल को चालु करने को लेकर मंगलवार को विस्थापित प्रभावित ग्रामीणों ने प्रबंधन को मांग पत्र सौपा। मांग पत्र में ग्रामीणों ने कहा है कि परियोजना से विस्थापित, प्रभावित आस पास के ग्रामीण मजदूरों के लिए रोड सेल जिवकोपार्जन का जरिया था। लेकिन बार बार बोलने के बाद भी प्रबंधन रोड सेल के लिए कोयला का ऑफर नहीं दे रही है। जिसकी वजह से पिछले दो माह से रोड सेल बंद है।

ग्रामीणों की चिंता रोड सेल बंद होने से इस पर आश्रित छह गांव के हजारों लोगों के बीच आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है। वहीं आने वाले महीनों में हिन्दुओं का कई छोटे बड़े त्योहार सर पर है। ऐसे में लोग अपने परिवार और बाल बच्चों को उनकी जरुरतों को कैसे पूरा करेंगे।...