रामगढ़, अक्टूबर 6 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत परेज कॉलोनी में मंगलवार की देर शाम एक कार की चपेट में आने से तीन साल के बच्ची की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि परेज कॉलोनी में बुढ़वा मंदिर के पास अनवी कुमारी पिता संतु ठाकुर खेल रही थी। इसी दौरान परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना में भाड़े पर चलने वाला बालदेव मेहता का टाटा नेक्सन जेएच 01 एफएफ 9600 कार के चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार का ड्राइवर सुगवा वाहन को तेज गती से चला रहा था। जिसकी चपेट में आने से अनवी बुरी तरह जख्मी हो गई। घायल अवस्था में अनवी को परिवार के लोगों ने आनन फानन में टीएमएच वेस्ट बोकारो हाउसिंग कॉलोनी लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने अनवी की मौत हो जाने की बात कही। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं ...