रामगढ़, सितम्बर 12 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों पर बढ़ते मानसिक दबाव और तनाव को कम करने के उद्देश्य से शनिवार को एसवीडी पब्लिक स्कूल बरकाकाना में मनोरंजक मैजिक शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के तनाव से कुछ समय के लिए राहत देने के साथ उन्हें खुशनुमा और सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराना था। विद्यालय के निदेशक संजय कुमार ने कहा कि परीक्षा जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन इसे लेकर अनावश्यक तनाव विद्यार्थियों की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। पढ़ाई के साथ मनोरंजन और रचनात्मक गतिविधियों का संतुलन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। मैजिक शो के दौरान जादूगर ने एक से बढ़कर एक रोचक एवं हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कभी आंखों ...