Ramgarh News: परीक्षा: जेएसएससी क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न
रामगढ़, जुलाई 20 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा का रविवार को आयोजन हुआ। जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली गयी। जिले भर में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा नियत समय से शुरू हुई है। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से भी व्यापक तैयारियां की गई थी। परीक्षा के दौरान डीसी ऋतुराज सहित एसपी मुकेश कुमार लुनायत, वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने जिलेभर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर चल रही परीक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं सहित अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। परीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.