रामगढ़, जुलाई 22 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। बरका-सयाल कांफ्रेंस हॉल में जिला परिवहन विभाग रामगढ़ की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रामगढ़ डीसी ऋतुराज के निर्देश पर बुधवार को आयोजित किया गया। इसमें कोयला ढुलाई एवं परिवहन कार्य से जुड़े वाहन चालकों एवं ट्रांसपोर्टरों ने भाग लिया। प्रशिक्षण टाटा स्टील टिस्को (घाटो) की विशेषज्ञ प्रशिक्षण टीम ने दिया।

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सुरक्षित एवं जिम्मेदार परिवहन व्यवस्था को प्रोत्साहित करना तथा दुर्घटनाओं में कमी लाना था। इसमें आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था एवं उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन संचालन, यातायात नियमों के पालन, सड़क पर सतर्कता बरतने, वाहन की नियमित तकनीकी जांच ...