रामगढ़, अगस्त 11 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी ने पतरातू प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना और उच्च शिक्षा की बेहतर व्यवस्था को लेकर झारखंड विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है। विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के साथ पतरातू क्षेत्र की आबादी और विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, ऐसे में स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। विधानसभा में पूछे गए सवाल में विधायक रोशन लाल चौधरी ने सरकार से जानना चाहा कि रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड में डिग्री अथवा तकनीकी महाविद्यालय की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे क्षेत्रों का रुख करना पड़ रहा...