रामगढ़, अक्टूबर 29 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड मुख्यालय में 30 अक्टूबर को दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए विशेष आकलन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि झारखंड सरकार की ओर से आयोजित इस शिविर में लाभार्थियों की जरूरतों का आकलन किया जाएगा। शिविर में दिव्यांगजनों के लिए एडिप योजना और वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जाएगी। दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र, बैसाखी और कृत्रिम अंग जैसे उपकरण उपलब्ध कराने का प्रावधान है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को छड़ी, वॉकर, श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर और चश्मा जैसे सहायक उपकरण दिए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: 30 अ...