रामगढ़, जुलाई 8 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू डैम में चलने वाले आधुनिक बोटों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। ताकि पतरातू डैम आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखा जा सके। इसे ध्यान में रखते हुए डैम के विभिन्न नाव समितियों की ओर से इंश्योरेंस प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बाद झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से दिए गए निर्देश के अनुसार रामगढ़ जिला परिवहन विभाग (डीटीओ) सभी मोटर बोटों का पंजीयन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार क़ो रामगढ़ जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का और टीम पतरातू डैम पहुंच कर इंश्योरेंस किए गए बोटों का पंजीयन संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए सभी मोटर बोटों की जांच पड़ताल की। जिसमें बोटों के लंबाई, चौड़ाई,भार क्षमता व इंजन की कैपेसिटी की जांच की। मौके पर डीटीओ राजेश एक्का ने कहा कि ना...