रामगढ़, जुलाई 20 -- Ramgarh News: पतरातू, सलीम अंसारी (निज प्रतिनिधि) झारखंड पर्यटन विभाग की ओर से पतरातू डैम में लगभग 4 करोड़ की लागत बने म्यूजिकल फाउंटेन का उद्घाटन तो 16 जुलाई को हो गया। लेकिन तीन दिन बितने के बाद भी म्यूजिकल फाउंटेन का संचालन बंद है। यह स्थिति म्यूजिकल फाउंटेन और फ्लोटिंग रेस्टूरेंट को जेटीडीसी के अंडर हैंड ओवर नहीं होने से हुई है। अब तक फ्लोटिंग रेस्टूरेंट का पैकेज निर्धारित नहीं किया गया है। जेटीडीसी अधिकारी ने कहा कि दोनों का हैंड ओवर होने के साथ ही पैकेज या फिर रेंट की घोषणा की जाएगी। फिलहाल पतरातू डैम के म्यूजिकल फाउंटेन का साइट, फ्लोटिंग रेस्टूरेंट के समक्ष सन्नाटा होने के साथ नजदीक बोट क्लब भी लगभग डेढ़ माह से वीरान पड़ा हुआ है। म्यूजिकल फाउंटेन के निर्माणकर्ता ने कहा कि म्यूजिकल फाउंटेन कि समुचित संचालन के लिए...