रामगढ़, नवम्बर 10 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू डैम के कटुआ कोचा में छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को पीटीपीएस यूथ वेलफेयर सोसाइटी पतरातू पदाधिकारी की बैठक सोसाइटी आवासीय कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता संयोजक सुजीत कुमार पटेल और संचालन डॉ मनोज कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में तैयारी के बारे में चर्चा किया गया। साथ ही बैठक में विभाग वार दायित्व का बंटवारा किया गया। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी घाट पर श्रद्धालु भक्तों की हर एक सुविधाओं का ध्यान रखते हुए घाट पर सूर्य भगवान की प्रतिमा फ्लोटिंग पंडाल के साथ स्थापित की जाएगी। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित घाट की संपूर्ण साफ सफाई तोरण द्वार के साथ- साथ आकर्षक विद्युत साज सज्जा , साउंड, चाय...