रामगढ़, अगस्त 18 -- Ramgarh News: पतरातू,निज प्रतिनिधि। पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में हुई भारी बारिश के बाद पतरातू डैम का जलस्तर मंगलवार को खतरा के निशान तक पहुंच गया। इसके बाद डैम की सुरक्षा को लेकर देर शाम को इसके दो फाटकों को खोल दिया गया। साथ ही इन दोनों फाटकों को तीन तीन इंच खोल कर जल निकासी किया जा रहा है। मालूम हो कि दो दिन पहले तक हुए अनवरत बारिश और डैम के कैचमेंट एरिया में भारी बारिश होने के कारण डैम का जलस्तर 1328 रिड्यूस लेवल ( आरआरएल) तक वृद्धि हो गई है। इसके बाद मंगलवार को डैम के दो फाटकों को खोलकर जल निकासी किया जा रहा है। इससे 264 क्यूसेक मीटर प्रति घंटे पानी का निकासी किया जा रहा है। पतरातू डैम की सुरक्षा के मद्देनजर डैम के फाटक संख्या चार और फाटक संख्या पांच को तीन-तीन इंच खोल कर जल निकासी किया जा रहा है। इससे 264 क्यूस...