Ramgarh News: पतरातू क्षेत्र में बारिश से नदी नाले उफनाए, लबालब भरे खेत खलिहान
रामगढ़, अगस्त 5 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को हो रहे अनवरत बारिश से नदी नाले उफनाए। खेत खलिहान भी लबालब भर गए। साथ ही अनवरत बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। पतरातू प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार से ही बारिश होती रही है। इस बारिश से पतरातू का स्टेशन रोड, ब्लॉक चौक और प्रखंड मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़क के मुहाने पर जल जमाव होने से राहगीरों को दिक्कत हुआ। जबकि लगातार बारिश होने से पूरे क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। स्थानीय बाजारों में खरीददार कम पहुंचे। खेतों में धान रोपनी का कार्य जोरों पर है।पानी का असर बिजली पर भी दिखा। पतरातू और आसपास के क्षेत्रों में घंटों बिजली कटी रही। दिनों भर बारिश होने से किसान परेशान रहे। लगातार बारिश होने की वजह से मवेशियों को भी काफी कठिनाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.