रामगढ़, सितम्बर 5 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू और आसपास के क्षेत्र विभिन्न स्कूलों में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालयों में सर्वप्रथम डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छाया चित्र पर पुष्प अर्पण किया गया। साथ ही सर्वपल्ली राधा कृष्णन के योगदान, उनके विशाल व्यक्तित्व से सभी बच्चों को रूबरू कराया। कहा कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रति आभार व्यक्त किया कि उन्होंने अपने जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का अमूल्य उपहार दिया। शिक्षकों की भूमिका का निर्वहन छात्र शिक्षकों ने पूरी जिम्मेदारी एवं लगन से किया।इस अवसर किसी किसी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षकों की भूमिका में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया。 यह भी प...