रामगढ़, अगस्त 26 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। हजरत मोहम्मद सल्लाहो अलैह सलम की पैदाइश बारह रबीउल अव्वल की याद में बुधवार को पतरातू आसपास के क्षेत्रों में बड़े शान व शौकत से जुलुस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इसमें मुस्लिम धर्मालंबियों ने अल्लाह-हू-अकबर, नारे तकबीर, आमद - ए - रसूल आदि नारे लगाये। मौके पर मुस्लिम धर्मालंबियों के पढ़े गये नात से सम्पूर्ण पतरातू क्षेत्र गूंजता रहा। कहा कि जहां तारीख था, जुल्मत कदा था, सख्त काला था। कोई परदे से क्या निकला के घर-घर में उजाला था। इस अवसर पर मस्जिद कॉलोनी पीटीपीएस, जयनगर, सांकुल, हफुआ, पालू, रोचाप, पतरातू, सोलिया पलानी उचरिंगा तालाटांड आदि क्षेत्रों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। दूसरी ओर सभी जगह प्रशासन और पुलिस मुस्तैद थी. यह भी पढ़ें- Pakur News: प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलादु...