रामगढ़, सितम्बर 25 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पंडित दीनदयाल राष्ट्रवादी चिंतक थे। वे महान संगठनकर्ता और अंत्योदय एवं एकात्मक मानववाद के प्रणेता थे।उक्त बातें शुक्रवार को कटिया पंचायत में पंडित दीनदयाल जी की जयंती समारोह में विधायक रोशन लाल चौधरी ने कही। इस अवसर पर पतरातू मंडल के कई जगहों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह मनाई गई । इसमें ग्राम पंचायत कटिया बस्ती कम्युनिटी हॉल और शाह कॉलोनी पंचायत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का 110 वीं जयंती मनाई गई। साथ ही कटिया में 150 वर्ष पूरा होने पर वंदे मातरम गीत एक साथ गया। कटिया में कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा नेता सह मुखिया किशोर कुमार महतो और संचालन भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर सह नागेश्वर महतो ने किया। यह भी पढ़ें- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110 ...