रामगढ़, सितम्बर 25 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ कैंट मंडल भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जन्म जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन कैंट मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री ऋषिकेश सिंह और धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री सौरभ जायसवाल ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर संजय सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, विचारों एवं राष्ट्रसेवा के योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को स्मरण किया। यह भी पढ़ें- पंडित दीनदयाल के विचारों को किया ज...