रामगढ़, अक्टूबर 3 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू थाना अंतर्गत पीटीपीएस न्यू मार्केट में शनिवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर तंबाकू उत्पादों की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें दुकानों में वैधानिक चेतावनी से जुड़े नियमों के अनुपालन को लेकर जांच अभियान चलाया गया। अचानक हुई कार्रवाई से बाजार के दुकानदारों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। जांच के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सिगरेट, गुटका, तंबाकू सहित अन्य तंबाकू उत्पाद पाए जाने तथा निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कई दुकानदारों का चालान काटते हुए प्रत्येक मामले में एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान दुकानदारों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री से संबंधित वैधानिक प्रावधानों का पालन ...