Ramgarh News: नो हेलमेट, नो फ्यूल और नो सीट बेल्ट, नो फ्यूल नियम होगा सख्त
रामगढ़, अक्टूबर 1 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने जिले के सभी पेट्रोल पंपों एवं सीएनजी स्टेशनों पर नो हेलमेट, नो फ्यूल तथा "नो सीट बेल्ट, नो फ्यूल" नियम का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों और बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल, डीजल या सीएनजी नहीं देने का निर्देश दिया है। साथ ही पेट्रोल पंपों के प्रवेश एवं निकास द्वार पर बड़े और स्पष्ट अक्षरों में जागरूकता बैनर व होर्डिंग लगाने को कहा गया है। सभी पेट्रोल पंप परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को चालू एवं क्रियाशील रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि नियमों के अनुपालन की निगरानी की जा सके। औचक निरीक्षण के दौरान नियमों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.