Ramgarh News: नुक्कड़ नाटक से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
रामगढ़, नवम्बर 24 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत सड़क सुरक्षा को लेकर जिला परिवहन कार्यालय की ओर से मंगलवार को सुभाष चौक पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने रोचक प्रस्तुति के जरिए लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग का संदेश दिया। साथ ही शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, तेज गति से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। कलाकारों ने बताया कि थोड़ी सी लापरवाही सड़क दुर्घटना का कारण बन सकती है और इससे जान भी जा सकती है।मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवानों और सड़क सुरक्षा टीम के कर्मियों ने भी लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.