रामगढ़, नवम्बर 7 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। आदिवासी नेत्री निशा भगत की आकस्मिक मृत्यु के विरोध में शनिवार को भाजपाइयों ने पतरातू में विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी पतरातू मंडल के तत्वावधान में पतरातू लेक रिसॉर्ट चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। जिसका नेतृत्व भाजपा पतरातू मंडल अध्यक्ष रंजन भगत ने किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बाबला थे।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने निशा भगत की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार, शोषण और प्रशासनिक उपेक्षा के कारण आदिवासी समाज के लोगों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।भाजपा यह भी पढ़ें- Ranchi News: निशा भगत क...