रामगढ़, अगस्त 12 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। सीसीएल सीकेएस कार्यालय नया नगर बरकाकाना में बुधवार को नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन वार्ड 21 की वार्ड पार्षद गीता देवी, वैद्य अनिल कुमार सिंह एवं आदित्य साहू ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। शिविर में क्षेत्र के दर्जनों वृद्ध ने स्वास्थ्य जांच कराई और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से उपचार एवं परामर्श प्राप्त किया। वैद्य अनिल कुमार सिंह ने कहा कि आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति है, जिसमें शरीर और मन के संतुलन पर जोर दिया जाता है। लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। यह भी पढ़ें- Chapra News: मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित शिविर में वि...