रामगढ़, जुलाई 27 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। युवा जनता दल के हजारीबाग जिला अध्यक्ष प्रदीप रजक ने रेलीगढ़ा मेन रोड के किनारे नाली पर से अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर पीओ कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दिया है। युवा जनता दल नेता प्रदीप रजक ने सोमवार को रेलीगढ़ा पीओ को मांग पत्र सौंप कर एक सप्ताह के अंदर नाली पर से अतिक्रमण हटवाने की मांग किया है। अन्यथा परियोजना कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दिया है। मांग पत्र में कहा है रेलीगढ़ा मेन रोड किनारे बने नाली पर अतिक्रमण किए जाने से नाली जाम हो गया है। जिसके कारण नाली का गंदा पानी से सड़क के बीच बहने लगता है। जिससे सड़क से आने जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाजार स्थित काली मंदिर और शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने आने जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानियो का ...