रामगढ़, सितम्बर 10 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। सुभाष चौक के पास नारायणी परिसर के नजदीक खड़ी ऑटो चोरी होने का मामला सामने आया है। पंजाबी मोहल्ला निवासी रिंकू कुमार 41 वर्ष ने थाने में आवेदन देकर ऑटो चोरी की शिकायत की है। आवेदन में बताया गया है कि 27 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे उसने रोज की तरह अपनी ऑटो नारायणी परिसर के पास खड़ी की थी। ऑटो में चेन और ताला लगाने के बाद वह घर चला गया। 28 अगस्त की सुबह करीब छह बजे पहुंचने पर ऑटो वहां से गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी ऑटो का पता नहीं चल सका। इसके बाद उसने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...