रामगढ़, सितम्बर 19 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। नशामुक्त युवा, विकसित भारत के लिए के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल भुइयांडीह, चैनपुर के विद्यार्थियों ने शनिवार को स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता प्रभात फेरी निकाली। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रेरक नारों के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ सोनिया तिवारी ने भी प्रभात फेरी में सहभागिता की। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। नशामुक्त एवं जागरूक युवा ही स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्हों...