रामगढ़, सितम्बर 10 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि कर्मा पूजा पर्व को नशामुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर वार्ड नंबर-6 स्थित जरा टोला में ज्ञान महिला समिति की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार, को किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प दिलाया गया। इसके बाद महिलाओं ने क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर लोगों से शराब और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रवि मुंडा ने की, जबकि संचालन सीमा सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल मौजूद रहे। मुख्य अतिथि विनोद जायसवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में कर्मा पूजा, दुर्गा पूजा, विश्वकर्मा पूजा, दीपावली और छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि त्योहारों ...