Ramgarh News: नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. विमल कुमार मिश्रा का एलुमनी एसोसिएशन ने किया भव्य अभिनंदन
रामगढ़, जुलाई 9 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरुवार को रामगढ़ महाविद्यालय परिसर में नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. विमल कुमार मिश्रा के सम्मान में स्वागत और अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। अपने संबोधन में डॉ. विमल कुमार मिश्रा ने इस सम्मान के लिए एलुमनी एसोसिएशन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही उन्होंने एलुमनी एसोसिएशन से भविष्य में भी सक्रिय सहयोग की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश पी. अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.