रामगढ़, नवम्बर 10 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। लोकआस्था के महापर्व छठ की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को पतरातू बीडीओ मनोज गुप्ता और भुरकुंडा ओपी प्रभारी शिवलाल गुप्ता भुरकुंडा-सौंदा डी स्थित नलकारी नदी छठ घाट पहुंचे। यहां उन्होंने छठ मंदिर पूजा समिति के सदस्यों से तैयारियों की जानकारी ली। समिति के पदाधिकारियों ने घाट की साफ-सफाई, मंदिर का रंग-रोगन और लाइट की व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों से अवगत कराया। साथ ही घाट की सीढ़ियों से उतरने में छठव्रतियों को होने वाली परेशानी भी बताई। इस पर बीडीओ ने भुरकुंडा कोलियरी के सिविल इंजीनियर बाल मुकुंद को बोरे में बालू भरकर सीढ़ी बनाने का निर्देश दिया, ताकि व्रतियों को नदी में उतरने में परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- Katihar News: कुरसेला : छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्दे...