रामगढ़, अक्टूबर 25 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि नईसराय बस्ती में दो भाइयों और उनके परिजनों के साथ मारपीट, जानलेवा हमला और लूटपाट का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठनों ने 48 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, अमन कुमार राय अपने भाई आदित्य कुमार राय के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोल्डन मुर्गी दुकान के पास परवेज खान, आतिफ रजा, इमरान रजा और अरशद खान पर रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: नईसराय में दो पक्षों के बीच मारपीट हत्या के प्रयास और लूट का आरोप, दो प्राथमिकी दर्ज शिकायत के मुताबिक, विवाद के दौरान भीड़ जुट गई और दोनों भाइयों के साथ मा...