रामगढ़, नवम्बर 2 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के विरोध में भाजपा का प्रदर्शनकानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर विरोध झारखंड में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रविवार को भाजपा पतरातू मंडल के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही कटिया चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। प्रेस बयान जारी कर बताया गया कि विगत 29 अक्टूबर की रात घरेलू हिंसा की आशंका के कारण सुरक्षा की गुहार लेकर गम्हरिया थाना पहुंची एक महिला के साथ थाना परिसर में दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में थाने में पदस्थापित...