रामगढ़, सितम्बर 23 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू के नयामोड़- आरा हीरक सड़क स्थित श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट परिसर में सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्लांट में कार्यरत कर्मियों व मजदूरों को कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करने के साथ ही आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। प्लांट प्रबंधन ने सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार से मान्यता प्राप्त सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान नारायण प्राइवेट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, लुपुंगडीह, चांडिल सरायकेला खरसावां के माध्यम से एक दिवसीय विशेष सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किया। इसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने को लेकर कामगारों को प्रशिक्षित किया ...