रामगढ़, जुलाई 20 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ नगर परिषद मण्डल के वार्ड एक अंतर्गत धनहारा चौक के पास भाजपा के संगठनात्मक बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। यहां संतोष शर्मा के कार्यालय में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अध्यक्षता संजय शाह व संचालन रामसहाय बेदिया ने किया। कार्यक्रम में प्रभारी रंजन सिंह फौजी मुख्य रूप में उपस्थित हुए। इनका स्वागत अंगवस्त्र देकर किया गया। इस दौरान पार्टी संगठन के मजबूती को लेकर आपस में विचार विमर्श किया गया। साथ ही बूथ अध्यक्षों व ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न समस्याओं से अवगत करा‌या। साथ ही इसके समाधान करने का आग्रह किया। बैठक में मौजूद भाजपा नेताओं ने समस्या के शीघ्र निवारण का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: नासरीगंज:भाजपा के तीन शक्ति केंद्रों पर बैठक में संगठन मजबूती पर जोर इ...