रामगढ़, अक्टूबर 17 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के षष्ठी तिथि पर शुक्रवार को धनबेड़वा में कलश यात्रा का आयोजन किया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं की टोली गाजे-बाजे के साथ जयकारे लगाते हुए दामोदर नद तक गए। यहां आचार्य धनेश्वर तिवारी, पुरोहित जनार्दन तिवारी व पंडित विवेक तिवारी ने यजमान बने जोधन महतो, दुबराज महतो, नान्हो महतो सपत्नीक के हाथों पूजन संपन्न कराया। बाद में दामोदर नद के पवित्र जल को कलश में भरकर मंडप पहुंचे श्रद्धालुओं ने इसे स्थापित किया।कलश यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल व विशिष्ट अतिथि सीसीएल करमा परियोजना पदाधिकारी रामेश्वर मुंडा उपस्थित हुए। आयोजन समिति ने अतिथियों का अंगवस्त्र देकर फूलमाला पहनाकर कर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: सौंदा डी में विधिविधान से निक...