रामगढ़, नवम्बर 7 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल का भुरकुंडा बाजार धनतेरस के दूसरे दिन शनिवार को भी गुलजार रहा। दोपहिया वाहनों के शोरूम, ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में ग्राहकों की खूब भीड़ उमड़ी। वहीं दीपावली की खरीदारी को लेकर बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही। भुरकुंडा पटेलनगर स्थित बजाज शोरूम सुबिद्या ऑटोमोबाइल से शनिवार को 15 बाइक की डिलीवरी हुई। शोरूम के प्रोपराइटर प्रणय सिन्हा ने बताया कि धनतेरस पर कुल 42 बाइक की खरीदारी हुई थी। इनमें से 10 ग्राहकों ने शनिवार को अपनी बाइक की डिलीवरी ली, जबकि पांच नए ग्राहकों ने बजाज पल्सर खरीदी। इधर, होंडा के रक्सेल, टीवीएस के कमाख्या ऑटोमोबाइल और हीरो के हरियाली शोरूम में भी दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: धनतेरस पर भुरकुंडा में हुआ 15 करोड़ का कारोबार...