Ramgarh News: दो कोयला कारोबारियों के घर जीएसटी की दस्तक
रामगढ़, नवम्बर 3 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के दो कोयला व्यवसायियों के आवास पर मंगलवार को जीएसटी विभाग की टीम ने जांच की। विभाग की दो अलग-अलग टीमें एक ही समय पर दोपहर करीब एक बजे भुरकुंडा के जवाहरनगर निवासी कोयला व्यवसायी पप्पू उर्फ नसीम अंसारी और सौंदा बस्ती के सरैया टोला निवासी नीतीश कुमार के घर पहुंचीं। जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान व्यवसायी पप्पू उर्फ नसीम अंसारी अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। इसके बाद टीम ने उनके आवासीय कार्यालय में पहुंचकर जीएसटी से संबंधित कागजातों की जांच की। वहीं दूसरी टीम ने नीतीश कुमार के आवास पर भी जीएसटी से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की। दोनों स्थानों पर जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद विभागीय टीमें वापस लौट गईं। इस संबंध में जब टीम के सदस्यों से जानकारी लेने का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.