रामगढ़, जुलाई 27 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। रामगढ़-पतरातू मुख्य मार्ग बरकाकाना स्थित शिव मंदिर के समीप मंगलवार को दो कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार संख्या जेएच02एई- 8025 रामगढ़ से बरकाकाना स्थित घुटूवा डीएवी स्कूल की ओर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार संख्या जेएच24पी- 9161 जो भुरकुंडा से रामगढ़ जा रही थी। दोनों कार में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। वहीं, दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को बरकाकाना ओपी पुलिस जब्त कर थाना ले आई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...