रामगढ़, जुलाई 21 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा-सयाल मुख्य पथ पर सौंदा दोमुहान पुल के समीप 16 चक्के वाला कोयला लदा एक हाइवा ट्रक (ओडी09वी-4578) पलट गया। घटना मंगलवार सुबह तकरीबन 5 बजे की है। जानकारी के अनुसार हाइवा उरीमारी से कोयला लाद कर हजारीबाग जा रहा था। इसी दौरान सौंदा दोमुहान पुल के समीप मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दुर्घटना के बाद देरशाम तक दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को क्रेन और जेसीबी की मदद से उठाने का प्रयास किया जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...