रामगढ़, अगस्त 16 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि केवल अपनी उन्नति में संतुष्टि मत खोजिए, बल्कि सबकी उन्नति में अपनी उन्नति देखिए। दूसरों के लिए जिया गया जीवन ही वास्तव में सार्थक है। यह बात मुख्य अतिथि डीजीएन रोटेरियन डॉ अजय कुमार ने शनिवार की शाम थाना चौक स्थित रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के सभागार में आयोजित क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में कही। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ अजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन पीपी कमलेश्वर सिंह ने किया। मुख्य अतिथि ने रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि धन-दौलत और भौतिक संपत्ति मनुष्य के साथ नहीं जाती, बल्कि उसके श्रेष्ठ संस्कार, सेवा भावना और सत्कर्म ही स्थायी पहचान बनते हैं। उन्होंने रोटेरियनों से अपने ज्ञान, समय...