रामगढ़, अक्टूबर 25 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ के सिद्धू-कान्हू मैदान में रविवार को होमगार्ड बहाली की शारीरिक दक्षता एवं हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा के दूसरे दिन दुलमी प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। दूसरे दिन कुल 930 महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। लेकिन इनमें से 588 ही उपस्थित हुईं। जबकि 342 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहीं। होमगार्ड बहाली प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने परीक्षा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। अभ्यर्थियों के प्रवेश और निकास से लेकर अनुशासन तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। परीक्षा केंद्र में निर्धारित नियमों का पालन सुनि...