रामगढ़, सितम्बर 6 -- Ramgarh News: मांडू।निज प्रतिनिधि शारदीय नवरात्र और मां दुर्गा की आराधना को लेकर मांडू में धार्मिक उत्साह का माहौल बनने लगा है। रविवार को पूंडी पंचायत के बोंगहरा में दुर्गा मंडप परिसर में श्री श्री दुर्गा पूजा तैयारी समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता राजकुमार महतो ने की, जबकि संचालन सुरेश महतो ने किया। बैठक में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां दुर्गा की पूजा धूमधाम और श्रद्धाभाव से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।बैठक में पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए नई समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से राजकुमार महतो को अध्यक्ष, कौलेश्वर तुरी व अजय कुमार को उपाध्यक्ष, सुरेश महतो को सचिव, नीतीश कुमार व सुभाषचंद्र पटेल को सहसचिव, शेखर कुमार को कोषाध्यक्ष तथा सुवेश्वर महतो को सहकोषाध्यक्ष बनाया गया।बैठक में समिति के सदस्यों ने मां दुर्गा ...