रामगढ़, अक्टूबर 16 -- Ramgarh News: ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत रामगढ़ छावनी परिषद ने दशहरा दुर्गा पूजा पर्व को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से दिशा-निर्देश जारी किए हैं। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह ने सभी पूजा समितियों के अध्यक्ष और सचिवों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। ​परिषद कि ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार​ पूजा पंडालों में सिंगल-यूज प्लास्टिक, पॉलिथीन और थर्मोकॉल के उपयोग पर पाबंदी रहेगी। इनके स्थान पर पर्यावरण-अनुकूल सामग्री का ही इस्तेमाल करना है। ​ प्रसाद वितरण और अन्य धार्मिक गतिविधियों के लिए पत्तल, दोना, मिट्टी के बर्तन और कुल्हड़ जैसी पर्यावरण-अनुकूल वस्तुओं के उपयोग पर जोर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: सीएसडी कैंटीन...