Ramgarh News: दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक, भव्य आयोजन का निर्णय
रामगढ़, अक्टूबर 5 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। श्री श्री गांव गंजायर मां देवी मंडप घुटूवा में सोमवार को दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अविनाश बेदिया ने की, जबकि संचालन सुनील बेदिया ने किया। बैठक में दुर्गा पूजा को इस वर्ष भी पूरे उत्साह, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पूजा के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पूजा व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मंदिर में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से पूजा-अर्चना शुरू करने का निर्णय लिया गया। वहीं, नवमी पूजा के अवसर पर विशेष अनुष्ठान एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।ग्राम प्रधान अविनाश बेदिया ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.