रामगढ़, अक्टूबर 3 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि।  दुर्गा पूजा को लेकर कुजू ओपी परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूजा समितियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व पुलिस पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता मांडू सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार व संचालन कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने किया। इस दौरान दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों आशीष कुमार गौतम व अन्य ने पूजा समितियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए पूजा आयोजन करने की अपील की। खासकर जुलूस व विसर्जन के दौरान निर्धारित मार्ग और समय का पालन करने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने का निर्देश वहीं डीजे में भड़काऊ गीत, आपत...