रामगढ़, अक्टूबर 5 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। दुर्गा-काली पूजा और छठ महापर्व को लेकर सोमवार को भुरकुंडा ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसकी मौजूदगी में सीओ मनोज चौरसिया, उप प्रमुख बबीता पांडेय, सर्किल इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह और ओपी प्रभारी शिवलाल गुप्ता ने पूजा समितियों के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ पर्व के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर चर्चा की। बैठक में दुर्गा पूजा को लेकर जारी सरकारी गाइडलाइन की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Sasaram News: दुर्गापूजा में डीजे पर रोक, पंडालों में सीसीटीवी व अग्निशमन यंत्र अनिवार्य साथ ही पुलिस की ...