रामगढ़, अगस्त 10 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। झंडा चौक स्थित एक दुकान से एसी का पाइप, तार एवं अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दुकानदार राजेश कुमार पिता भीष्म चंद मेहता निवासी झंडा चौक ने रामगढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार 7 अगस्त की सुबह करीब 4:30 बजे एक व्यक्ति दुकान से एसी का पाइप, तार और अन्य सामान चोरी कर ले जाते हुए देखा गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकानदार ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराई है। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 6 हजार रुपए बताई गई है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: एसी के कॉपर पाइप व तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...