रामगढ़, नवम्बर 7 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। दीपावली का त्योहार केवल अपने परिवार के साथ खुशियां मनाने का ही नहीं है। यह समाज के उन लोगों के बीच भी खुशियां बांटने का अवसर है। जिन्हें अपनत्व और स्नेह की सबसे अधिक जरूरत है। इसी भावना के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ की ओर से वृद्धाश्रम और वात्सल्य धाम में दीपावली का आयोजन किया गया। इस दौरान बुजुर्गों को शॉल और मिठाइयां भेंट की गईं, वहीं बच्चों के बीच खिलौने और मिठाइयां बांटकर उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा की गईं। यह भी पढ़ें- Hapur News: डीएम ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, गौमाता का किया पूजनअधिकारियों ने बुजुर्गों और बच्चों से की मुलाकात झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला वि...