रामगढ़, नवम्बर 7 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि दीपों की जगमगाहट, आकर्षक रंगोलियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच श्री कृष्ण विद्या मंदिर के प्रांगण में दीपावली उत्सव हर्षोल्लास के साथ शनिवार, को मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने कहा कि दीपावली केवल दीप प्रज्जवलित करने का पर्व नहीं, बल्कि अपने भीतर ज्ञान, संस्कार और मानवता का प्रकाश जगाने का अवसर है। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष बजरंगलाल अग्रवाल, सचिव विमल किशोर जाजू, कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य महावीर अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के अभिनंदन के साथ हुआ। इसके बाद बाल-वाटिका के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से भगवान श्रीराम के 14 वर्षों का वनव...